लेखनी प्रतियोगिता -10-Jan-2022 आने वाली नस्लें
डिस्को, क्लब का जमाना हुआ ,
प्रणय बंधन तो अब पुराना हुआ,
नई पीढ़ी की इस सोच को बदल कर ,
आओ आने वाली नस्ल बचाएं |
चरस गांजा चल रहा भर भर ,
जाम का दौर चलता रहे रात भर ,
सबको जूस फल का महत्व बताकर ,
आओ आने वाली नस्ल बचाएं |
पूजा पाठ का वक्त नहीं किसी के पास,
पब में जाकर दोस्तों के साथ टाइम पास ,
इस पीढ़ी को ईश्वर की भक्ति समझा कर ,
आओ आने वाली नस्ल बचाएं |
लिव-इन में रहना है चाहते ,
घर वो बसाना नहीं चाहते ,
घर गृहस्ती का महत्व बता कर ,
आओ आने वाली नस्ल बचाएं |
पढ़ाई को करते टाटा बाय बाय ,
वीडियो गेम से करते हेलो हाय ,
शिक्षा का मूल्य समझा कर ,
आओ आने वाली नस्ल बचाएं |
आदर मान क्या होता न जाने ,
बुजुर्गों की यह बात न माने ,
उनके आशीर्वाद का मोल बता कर,
आओ आने वाली नस्ल बचाएं |
उनके आगे अपना आचरण रखना होगा ,
उनसे पहले हमें खुद को बदलना होगा ,
जैसा हमारा अपना होगा आचरण,
वैसा ही होगा नई नस्ल का आगमन |
मेहनत व बुद्धि की कमी नहीं आज भी,
उनको भी परवाह अपने कल और आज की,
उनमें बस थोड़ा विवेक को जगा कर ,
आओ आने वाली नस्ल बचाएं ||
प्रतियोगिता हेतु
शिखा अरोरा (दिल्ली)
Shrishti pandey
11-Jan-2022 11:35 PM
Very nice
Reply
Abhinav ji
11-Jan-2022 12:21 AM
Nice
Reply
Punam verma
10-Jan-2022 03:41 PM
Nice
Reply